मखदुमपुर: बराबर पहाड़ी भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत मामले में डीएसओ वंदना कुमारी को मिली राहत, आरोप मुक्त
श्रावणी मेला 2024 के दौरान बराबर पहाड़ी पर हुई भगदड़ में सात श्रद्धालुओं की मौत के मामले में तत्कालीन जिला आपूर्ति पदाधिकारी वंदना कुमारी को विभागीय जांच में आरोप मुक्त कर दिया गया। जांच अधिकारी ने माना कि वह थकान और दवा के कारण ड्यूटी पर नहीं पहुंच सकीं, जो लापरवाही थी, लेकिन उनकी अनुपस्थिति को हादसे का कारण नहीं माना गया।