रामगंजमण्डी: सुकेत अस्पताल में खड़ी चिकित्सक की कार में लगी भीषण आग, कार स्टार्ट करते समय हुआ शॉट सर्किट
रामगंजमंडी के सुकेत सामुदायिक स्वास्थ केंद्र परिसर मे खड़ी चिकित्सक की कार मे शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे आग लग गई। हादसा चिकित्सक द्वारा कार स्टार्ट करने के दौरान हुआ। इस दौरान चिकित्सक ने कार से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई। अचानक लगी आग की लपटों ने कार को चारों और से घेर लिया।