रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में गिरिराज धरण की 35वीं नगर परिक्रमा निकाली गई, 4 किलोमीटर तक दूधधारा का प्रवाह किया गया
रामगंजमंडी में शनिवार को गोवर्धन नाथ महाराज की 35वीं नगर परिक्रमा का आयोजन किया गया। नगर परिक्रमा गिरिराज धरण कृपा मंडल के तत्वावधान में निकाली गई। जिसमें रथ को आकर्षक सजाकर गोवर्धन नाथ को विराजित किया गया। परिक्रमा में महिलाओं ने भारी संख्या में भाग लेते हुए श्याम पताका हाथों में लिए डीजे पर जमकर थिरकी।