मंडला: सिद्ध घाट में भंडारे के साथ हुआ नौ दिवसीय शिव महापुराण का समापन
Mandla, Mandla | Jun 6, 2026 सिद्ध घाट छोटे रपटा में आयोजित नौ दिवसीय शिव महापुराण कथा का समापन शनिवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। समापन अवसर पर सुबह विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति देकर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद तीन बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और प्रसाद ग्रहण किया।