सेवा संकल्प अभियान |
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
🔆 **सौर ऊर्जा अपनाएं, बिजली बिल शून्य बनाएं!**
स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने बी.आई.टी. कॉलेज में आयोजित पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के विशेष शिविर एवं लाभार्थी सम्मान समारोह में सौर ऊर्जा को बढ़ती बिजली आवश्यकताओं और पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
⚡ दुर्ग जिले में **16,772 से अधिक सोलर रूफटॉप स्थापित** किए जा चुके हैं। वहीं, सर्वाधिक सोलर रूफटॉप स्थापना के लिए नगर निगम दुर्ग को सम्मानित किया गया।
🏅 समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बैंक, संस्थाओं, ग्राम पंचायतों, जनप्रतिनिधियों एवं हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। शिविर में नागरिकों ने योजना की जानकारी प्राप्त कर पंजीयन एवं अन्य प्रक्रियाओं में भाग लिया।
🌱 **सौर ऊर्जा से आत्मनिर्भरता, आर्थिक बचत और स्वच्छ पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम।**
#सेवा_संकल्प_अभियान #PMSuryaGhar #मुफ्तबिजली #सौरऊर्जा #SewaSankalpAbhiyan
22 views | Durg, Chhattisgarh | Oct 10, 2026