शाहजहाँपुर के बण्डा थाना पुलिस ने नाबालिग को भगा ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार 30 जनवरी को दर्ज मुकदमे में रनमस्तपुर बुजुर्ग निवासी छोटू उर्फ सेखू समेत चार लोगों पर केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।