बक्सर: डीपीआरसी निर्माण कार्य 2 सप्ताह में पूरा नहीं होने पर संवेदक होगा ब्लैक लिस्टेड: डीएम
Buxar, Buxar | May 7, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने निर्माणाधीन जिला पंचायत संसाधन केंद्र डीपीआरसीसी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि अभी भी भवन में रंग रोगन का कार्य चल रहा है तथा फिनिशिंग का कार्य शेष है जबकि भवन का कार्य दिसंबर 2024 में ही पूर्ण हो जाना था। डीएम ने उक्त भवन का 10 से 15 दिनों के अंदर कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया।