मंझनपुर: सर्प दंश से कौशाम्बी की किशोरी की नोएडा में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम, पोस्टमार्टम के बाद हुआ अंतिम संस्कार
नोएडा में सर्प दंश से कौशाम्बी की एक किशोरी की मौत हो गई। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। अंतिम संस्कार पैतृक गांव में ही किया गया है। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के नाग चौरी का पूरा निवासी आलोक पांडेय की 14 वर्षीय पुत्री अंशिका पांडेय 11 जून की भोर में घर की छत पर सो रही थी। इसी दौरान सर्प ने उसे काट लिया था।