अशोक नगर: भारतीय महिला जैन मिलन ने रक्तदान कर दिया मानवता का संदेश, जरूरतमंदों के लिए किया 6 यूनिट रक्त दान
अशोक नगर भारतीय महिला जैन मिलन की सदस्यों द्वारा रविवार को सुबह 11:00 बजे जिला चिकित्सालय पहुंच कर रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। इस दौरान रक्तदान करने एक दर्जन से अधिक सदस्य अस्पताल पहुंचीं महिला जैन मिलन की सदस्यों ने 6 यूनिट से अधिक रक्तदान किया। संस्था की बहनों ने जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान किया है। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए।