बाह: जैतपुर के पास सड़क हादसे में एक की मौत, एक घायल
जैतपुर के पास आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब आगरा के ताजगंज क्षेत्र से जैतपुर की ओर जा रहे दो युवक एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार,34 बर्षीय बृजेश पुत्र रामचरण और 42 बर्षीय कैलाश पुत्र खचेरू लाल, दोनों निवासी थाना ताजगंज, आगरा।