चान्हो: सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Chanho, Ranchi | Apr 26, 2024 राँची की सदर थाना पुलिस ने हथियार के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाशों में मोइन अंसारी और गुलबसर अंसारी के नाम शामिल हैं।दोनों ठाकुर गांव थाना क्षेत्र के मनातू गांव के रहने वाले हैं। इनके पास से एक लोडेड देशी कट्टा, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है।SSP चंदन कुमार सिन्हा ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया।