आरा: भेलाई गांव में जमीन विवाद को लेकर जमकर मारपीट में महिला घायल आरा सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | May 31, 2024 उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव की पड़ोसी ने एक महिला पुष्पा देवी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उदवंतनगर पीएचसी से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां आरा सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।