मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मधुबनी राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पुतला दहन
मधुबनी में राजद कार्यकर्ताओं ने किया पुतला दहन, जिला कार्यालय के समक्ष हुआ विरोध प्रदर्शन
मधुबनी, शुक्रवार। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मधुबनी जिला कार्यालय के समक्ष विरोध प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया।
प्रदर्शन में राजद के विधानसभा प्रत्याशी ब्रजकिशोर यादव जयनगर प्रखंड के पूर्व प्रमुख सूर्य नाथ यादव, प्रदीप प्रभाकर, रामकुमार यादव, अमित यादव गंगा यादव सहित पार्टी के कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों की अनदेखी के विरोध में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद की तथा संबंधित मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।