हुलासगंज: जहानाबाद: भीषण गर्मी के चलते स्कूलों को किया गया बंद
भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला दंडाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के निर्देश पर जिले में कक्षा 5 तक के सभी शिक्षण संस्थानों के संचालन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। वहीं गुरुवर रात्रि करीब 9 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार कक्षा 6 से 8 तक की कक्षाओं का संचालन सुबह 11 बजे तक ही किया जाएगा। यह आदेश 22 मई 2026 से 26 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।