बड़हरिया: सदरपुर विद्यालय में बच्चों के बीच बैग व पुस्तक का किया गया वितरण
Barharia, Siwan | Apr 12, 2024 बड़हरिया प्रखंड के उत्क्रमित सह उच्च माध्यमिक विद्यालय सदरपुर परिसर में शुक्रवार को प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार मंडल की अध्यक्षता में कक्षा 1, 2, 3 के बच्चों के बीच पुस्तक व बैग का वितरण कर किया गया। मौके पर शिक्षक संदीप कुमार सुमन,अश्वनी कुमार, बैरिस्टर प्रसाद,दीपक कुमार, दीपा पटेल, कुमारी शिल्पी,अनामिका कुमारी समेत दर्जनों छात्र छात्रा उपस्थित थे।