बड़हरिया: खानपुर गांव स्थित पोखरा में डूबने से बालक की हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल
Barharia, Siwan | Apr 11, 2024 बड़हरिया थाना क्षेत्र के खानपुर गांव स्थित पोखरा में डूबने से एक बालक की मौत हो गई है।मृतक बालक की पहचान दरौंदा थाना के जलालपुर गांव निवासी जवाहिर बास्फोर के 9 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में हुई है।मृतक बालक अपने मामा संतोष बास्फोर के घर रहता था।परिजनों ने बताया कि मृतक बालक का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था।