तुरकौलिया: तुरकौलिया थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने 9 लीटर चुलाई शराब के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
तुरकौलिया थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर पुलिस 9 लीटर चुलाई शराब के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर रविवार दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के कसवा टोला के धनेश्वर महतो को 6 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि रघुनाथपुर के राजतिलक सहनी को 3 लीटर चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है।