पहाड़ी: पहाड़ी पुलिस ने दुष्कर्म मामले के वांछित मुल्जिम को किया गिरफ्तार
पहाड़ी पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आरोपी सिराज उर्फ सिराजुद्दीन निवासी मुंगस्का थाना पहाड़ी को मुखबिर की सूचना पर अलवर जिले के गांव इसरती बास से दस्तयाब किया गया। आरोपी के खिलाफ पहाड़ी थाने में मामला दर्ज है। रविवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।