कुंभराज तहसील मुख्यालय पर खकिटया और कुंभराज मार्ग के बीच गुजरी रेल लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण होगा। 8 नवंबर शाम को चाचौड़ा विधायक प्रियंका मीणा ने एसडीएम रवि मालवीय, तहसीलदार कुंभराज और अन्य अधिकारियों के साथ निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण किया। मार्ग पर ओवरब्रिज बनने से लोगों को घंटों लगने वाले जाम की समस्या का स्थाई समाधान मिल सकेगा।