बिजनौर: बिजनौर के गांव भागेंन में गुलदार ने आवारा कुत्ते को उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत का माहौल
Bijnor, Bijnor | Dec 15, 2024 बिजनौर में रविवार को शाम करीब 4:00 बजे गुलदार ने गांव के ही एक आवारा कुत्ते को मौत के घाट उतार दिया। गांव के नजदीक ही गन्ने के खेत के पास मृत अवस्था में उसको छोड़कर गुलदार गन्ने के खेत में जा घुसा । गांव के लोगों ने गुलदार को मृत अवस्था में देख वन विभाग की टीम को सूचना दी। फिलहाल ग्रामीणों ने मौके पर पिंजरा लगाने की मांग की है।