मथुरा: पुलिस ने वादी को धमकाने के आरोप में निलंबित शिक्षक को हिरासत में लिया, साथी फरार
कोर्ट में बयान बदलने और गिरफ्तार बाबू के पक्ष में गवाही देने के लिए धर्मेन्द्र पर दबाव बनाने की जानकारी होने पर पुलिस ने एक निलंबित शिक्षक पुष्पेन्द्र सिंह सहित दो लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं, उसका साथी आलोक उपाध्याय व बाबू का रिश्तेदार जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि को फरार बताया जा रहा हे।