जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक ने ग्राम चंदैनिया स्थित मोहन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौमाता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए वहां की संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, पोषण प्रबंधन और गौवंश की बेहतर देखभाल को लेकर संबंधित संचालकों को आवश्यक सुझाव भी दिए गए।