मैनपुरी: कोतवाली क्षेत्र निवासी पीड़िता ने मोहल्ले के एक व्यक्ति पर धमकाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मेहमूद नगर निवासी मेहजवीन खानम ने सोमवार को एसपी से शिकायत की। जिसमें उसने बताया की मोहल्ले के एक व्यक्ति के यहां जुआ होता है और जब पुलिस दविश देती है तो उसके शक में पीड़िता के साथ गाली गलौज की गई साथ ही धमकी दी गई। जिससे परेशान पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्यवाई की मांग की है।