मैनपुरी: बेवर क्षेत्र निवासी बाइक सवार दो युवकों को खुर्जा में डंफर ने मारी टक्कर, एक की मौत एक घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी
बेवर थाना क्षेत्र के ग्राम काजीहार निवासी रंजीत पुत्र रामसेवक और धर्मवीर पुत्र रामसनेही नोएडा से अपने घर बाइक से वापस आ रहे थे। जैसे ही वह खुर्जा के पास पहुंचे तभी उनको तेज रफ्तार डफर ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रंजीत गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं धर्मवीर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। परिजनो के द्वार रंजीत को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।