मैनपुरी: मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील पोलिंग बूथों का एसपी ने लिया जायजा
आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत रविवार को पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास व थाना प्रभारी कोतवाली के साथ थाना कोतवाली क्षेत्र के संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथों गोलाबाजार, नगला पजाबा, नगला कीरत व अन्य बूथों का निरीक्षण किया गया व क्षेत्रवासियों से संवाद कर भयमुक्त मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया।