प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और अफसर मंगलवार को विधानसभा शीतकालीन सत्र के लिए धर्मशाला पहुंच गए,धर्मशाला से तपोवन तक सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। करीब 100 पुलिस अधिकारियों की निगरानी में लगभग 1000 जवान तैनात कर दिए गए हैं, सुरक्षा व्यवस्था की कमान डीजीपी आईपीएस अशोक तिवारी खुद संभाल रहे हैं।