शिवपुरी नगर: खजूरी में महिला की मौत पर हंगामा: बिना बताए शव ले जा रहे थे ससुराल वाले, मायके वालों ने रुकवाई एम्बुलेंस; हत्या का आरोप
शिवपुरी जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खजूरी में 24 वर्षीय एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष नरैयाखेड़ी निवासी ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मौत को संदिग्ध बताया है। वहीं, ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की तबीयत अचानक बिगड़ी थी और इलाज के दौरान उसकी जान गई।