मुगलसराय: दीनदयाल जंक्शन पर अवैध वेंडरिंग का वीडियो वायरल, पटरियों के सहारे चलती ट्रेन में चढ़ते दिखे वेंडर
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अवैध वेंडरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ वेंडर रेल पटरियों के सहारे चलकर चलती ट्रेनों में चढ़ते दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी इसी तरह की घटना में एक वेंडर की जान जा चुकी है। सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने इस पर रोक लगाने कि मांग कि है। ताकि दुर्घटना ना होने पाये।