मंझनपुर: जिले भर में मिशन शक्ति और साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया, महिलाओं को सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारी
पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति फेज-5.0, साइबर जागरूकता एवं नए आपराधिक कानूनों को लेकर व्यापक अभियान चलाया गया। पुलिस टीमों ने महिलाओं और बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव, गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, महिला अधिकारों तथा नए कानूनों की जानकारी दी।