ब्यौहारी: पपौंध थाना क्षेत्र के बरा बघेला गांव में कुएं में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत, पुलिस मौके पर
शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र अंतर्गत बरा बघेला गांव में खेलते खेलते कुएं में गिरने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई है,घटना की सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले पर मर्ग कायम कर लिया है,पुलिस ने रविवार को लगभग 1:15 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि दोनों बच्चे रिश्ते में चाचा भतीजे लगते थे,जिनकी खेलते खेलते कुएं में गिरने से मौत हो गई है।