रॉबर्ट्सगंज: पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात की, सौंपा ज्ञापन
पूर्वांचल पत्रकार एकता समिति के पदाधिकारी ने गुरुवार दोपहर 12 बजे जिलाध्यक्ष जीतेंद्र गुप्ता के नेतृत्व में जनपद के नवागत जिलाधिकारी से शिष्टाचार भेंट की, इस दौरान समिति के पदाधिकारियों ने जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए ज्ञापन सौंपा। संगठन की ओर से जिलाधिकारी को पदभार ग्रहण करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं,डीएम को बुके भी सौंपा गया