गिरिडीह: जिला प्रशासन द्वारा जनसुनवाई के उद्देश्य से समाहरणालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया
जिला प्रशासन द्वारा आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से समाहरणालय में शुक्रवार को 11 बजे से एक कार्यक्रम किया गया।कार्यक्रम में अपर समाहर्ता बिजय सिंह बीरूआ ने आम नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।