पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में रेवा सामुदायिक भवन का भूमि पूजन संपन्न, विधायक मार्को ने रखी आधारशिला
शुक्रवार 5:00बजे अमरकंटक के नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 12 में रेवा सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। यह निर्माण कार्य राज्यसभा सांसद विवेक तंखा द्वारा सांसद निधि से प्रदत्त 10.78 लाख रुपये की लागत से कराया जाएगा।विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मुख्य अतिथि के रूप में भूमि पूजन कर भवन निर्माण की आधारशिला रखी।