शहर के मुख्य डाकघर (हेड पोस्ट ऑफिस) के पास बुधवार दोपहर 3 बजे तेज हवाओं के चलते एक भारी-भरकम सोलर पैनल अचानक सड़क पर गिर गया। घटना के समय वहां से कई लोग गुजर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए। पैनल गिरने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात बाधित हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।