तेंदूखेड़ा भारत सरकार नीति आयोग नई दिल्ली की टीम ने शनिवार की शाम 6 बजे कृषि विज्ञान केंद्र का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान तकनीकी अधिकारी संतोष मिश्रा सहित कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। इसी दौरान कृषि विज्ञान केंद्र की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। उन्नत कृषि तकनीक पर विस्तार से चर्चा की गई।