महोबा: पिपरामाफ गांव में जमीनी विवाद में दबंगों ने किया तांडव, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, चाचा-भतीजा घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 7, 2026 जमीनी रंजिश को लेकर दबंगों ने एक व्यक्ति पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास कर दिया। घटना में तुलसीदास का पैर कुचल गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी और उसके पिता ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भतीजे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया।दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।पीड़ित परिवार ने कार्रवाई की मांग की है।