इटावा: पक्का तालाब जागेश्वर मंदिर के पीछे से कोतवाली पुलिस ने अवैध तमंचा और छुरी लेकर घूम रहे युवक को पकड़ा, भेजा जेल
Etawah, Etawah | Nov 9, 2025 पक्का तालाब जागेश्वर मंदिर के पीछे शनिवार देर रात कोतवाली के नौरंगाबाद चौकी प्रभारी राजेश मौर्या, हेडकांज्ञानेन्द्र कुमार, आरक्षी शेखर, कुलदीप ने अवैध असलहा, कारतूस एवं छूरी लेकर घूम रहे राजा निवासी घटिया अजमत अली को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा, जिंदा कारतूस और छूरी बरामद हुई। आर्म्स एक्ट में सोमवार को 2 बजे जेल भेजा।