अनूपपुर: जिले में सुरक्षित स्कूल बस अभियान शुरू, 5 बसों पर चालानी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देश पर जिले में 10 दिवसीय "सुरक्षित स्कूल बस अभियान 3.0" शुरू किया गया। अभियान के पहले दिन कोतमा के सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल की 8 बसों की जांच की गई। जांच में फायर एक्सटिंग्विशर की वैधता समाप्त होने, फर्स्ट एड बॉक्स सहित अन्य सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर 5 बसों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई की गई।