चरखी दादरी जिले में लगातार हो रही मानसूनी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। बीती रात हुई तेज बारिश से जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन गई है। गलियों, स्कूल परिसरों और मुख्य सड़कों पर पानी भरने से लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।