UP क़े सहारनपुर में कलेक्ट्रेट कैंपस में बनी 70 वर्ष से अधिक पुरानी मस्जिद क़े एक हिस्से को ध्वस्त कर दिया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट ने इसे अवैध माना था। जिला जज अदालत ने मस्जिद पक्ष को कोई राहत नहीं थीं। बीती रात मस्जिद को खाली करा लिया गया था। सुबह लोग आए तो यहाँ मस्जिद तोड़ी जा चुकी थीं। सांसद इमरान मसूद व इकरा हसन सहित अधिकतर मुस्लिम नेता घरों में ही रोके गए।
'खाली करने का आदेश था, तोड़ने का नहीं'..
मुस्लिम पक्ष का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने मस्जिद को खाली करने का आदेश दिया था, उसे गिराने का नहीं।
रात में मस्जिद सील, सुबह चला बुलडोजर..
प्रशासन की टीम ने शुक्रवार देर रात कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद को सील कर दिया था। इसके बाद शनिवार सुबह बुलडोजर मौके पर पहुंचा और मस्जिद के उस हिस्से को गिराने की कार्रवाई शुरू की गई, जिसे प्रशासन सरकारी जमीन पर बना हुआ मानता है।
Baraut, Bagpat | Sep 5, 2026