सिराथू: काज़ीपुर में आंगन में चारपाई पर सो रहे दो साल के बच्चे पर गिरा फर्राटा फैन का तार, करंट लगने से बच्चे की मौत
सिराथू तहसील क्षेत्र के पथरावा के काज़ीपुर गांव के रहने वाले वंश गोपाल का 2 साल का बच्चा रविवार दोपहर घर में आंगन में पड़ी चारपाई पर सो रहा था।बगल में फर्राटा फैन लगा हुआ था जिसका तार उसके ऊपर से गुजरा था।अचानक से तार उस बच्चे पर जा गिरा।2 साल का शिवा करंट के झटके को बर्दाश्त ना कर सका और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।