सिराथू: दरियापुर जीता में दादी के साथ बाजार गया बच्चा टेंपो पर बैठकर पहुंच गया, सैनी पुलिस ने आधे घंटे में बच्चे को बरामद किया
रविवार की दोपहर सिराथू तहसील क्षेत्र के दरियापुर जीता गांव के रहने वाले शिव शम्पत का 5 साल का बच्चा अपनी दादी के साथ बाजार जाने की जिद करने लगा और चला गया। वहां कई टेंपो खड़े हुए थे। 5 साल का तेजस एक टेंपो में बैठकर सैनी पहुंच गया। पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस ने आधे घंटे के अंदर बच्चे को सैनी से बरामद कर लिया और परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।