सिराथू: निस्बत ए औलिया कान्फ्रेंस ने ग़रीब बच्चों को मुफ़्त कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा प्रदान करने के लिए कड़ा में रखी संगे बुनियाद
साधारण शिक्षा प्राप्त करने वाले गरीब बच्चों को मुफ़्त में कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा देने के लिए रविवार को कड़ा के दरगाह में एक कार्यक्रम निस्बत ए औलिया कांफ्रेंस की ओर से किया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य था कि जिले के सभी ग़रीब बच्चों को मुफ्त में कम्प्यूटर साइंस की शिक्षा दी जा सके।अध्यक्ष कमाल अशरफ़ ने बताया कि एक संस्थान की नींव रखी गई है,मुफ्त शिक्षा दी जाएगी।