मांट: डीपी आर ओ ने मांट ब्लाक सभागार में तीन ब्लाक की पंचायतों के कार्यों की समीक्षा बैठक की
Mat, Mathura | Jun 24, 2026 माट ब्लॉक के सभागार में जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) धनंजय जायसवाल ने मांट, नोहझील व चौमूहा ब्लॉकों के पंचायत कार्यों की समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालयों के निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। कई ग्राम पंचायतों में कार्य अधूरे मिलने पर डीपीआरओ ने नाराजगी जताई।