सांवेर: लसूड़िया में पब में डांस के दौरान धक्का लगने पर बवाल, युवक को कुर्सी और बीयर की बोतल से पीटा, सिर फूटा
Sawer, Indore | Jun 2, 2026 मंगलवार 4 बजे मिली जानकारी के मुताबिक लसूडिया पुलिस ने इंदिरा नगर उज्जैन निवासी घायल सर्वजीत सिंह पिता बहादुर सिंह सिसोदिया की शिकायत पर आरोपी संदीप विश्नोई, विवेक वर्मा और उनके अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।फरियादी सर्वजीत के मुताबिक, वह 31 मई की रात क्लब में मौजूद था, जहाँ डांस करते समय विवेक वर्मा नाम के युवक से उसका शरीर टच हो गया था।