छबड़ा: छबड़ा कृषि विभाग ने बिना वैध दस्तावेजों के जा रहे खाद को किया ज़ब्त
Chhabra, Baran | Jun 11, 2026 कृषि विभाग की टीम ने बुधवार को गुगोर चेक पोस्ट पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान छबड़ा से मध्य प्रदेश जा रहे एक ट्रैक्टर को रोका गया। ट्रैक्टर में 15 कट्टे यूरिया और 7 कट्टे डीएपी खाद लदे थे। ड्राइवर के पास खाद ले जाने के कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। ड्राइवर ने बताया कि खाद छबड़ा स्थित धाकड़ फर्टिलाइजर एंड केमिकल से लाई गई थी।ट्रैक्टर जब्त कर फर्म पर ले जाया गया