टीकमगढ़: श्रीनगर: 2 वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर: गंभीर घायल, परिजन लाए जिला अस्पताल
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत श्रीनगर गांव में दो वर्षीय मासूम बच्ची को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। परिजन ने बताया कि मासूम खेत पर खेल रही थी तभी ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन तुरंत निजी वाहन से टीकमगढ़ जिला अस्पताल तकरीबन शाम 7:30 बजे लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया है।