महोबा: ननौरा गांव में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सड़क किनारे मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
Mahoba, Mahoba | Apr 21, 2026 महोबा जनपद कि सीमा से सटे मध्य प्रदेश के डुमरा गांव निवासी 25 वर्षीय किशन पुत्र दिलीराम बीती रात ननौरा गांव से अपने भांजे के शादी में छतरपुर गया था। सुबह उसका शव ननौरा गांव में सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।