सतना में जमीन अधिग्रहण के खिलाफ फूटा किसानों का गुस्सा, सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मोहारी टोल प्लाजा से निकाला विशाल काफिला
सतना: डालमिया फैक्ट्री द्वारा जमीन अधिग्रहण के विरोध में किसानों का बड़ा आंदोलन सामने आया है। अपनी जमीनों को बचाने और विभिन्न मांगों को लेकर हजारों किसान सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ मोहारी टोल प्लाजा से सतना के लिए रवाना हुए।
सड़क पर ट्रैक्टरों का लंबा काफिला नजर आया, जिससे इलाके में किसानों का भारी आक्रोश साफ देखने को मिला। किसान सतना पहुंचकर प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखेंगे और अधिग्रहण का विरोध दर्ज कराएंगे।
Huzur Nagar, Rewa | Oct 12, 2026