गोपालगंज: बरहिमा मोड़ के समीप जवानों से भरी तीन बस में ट्रक ने मारा टक्कर, तीन जवान की हुई मौत, 15 जवान जख्मी, अस्पताल में भर्ती।
जिले के सिधवलिया थाना क्षेत्र के बरहिमा मोड़ के समीप रविवार को एनएच 27 के किनारे खड़ी जवानों से भरी तीन बस में एक अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दिया। इस हादसे में तीन जवान की मौत हो गई। जबकि 15 जवान जख्मी हो गए। हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।